शिकारपुर : 11 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर में आगामी 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को माँ महाकाली की अलौकिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और ग्रामीण जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

शाम चार बजे देवी मंदिर सैनिक द्वार से होगा शुभारंभ
माँ महाकाली की भव्य शोभायात्रा शुक्रवार शाम चार बजे मानपुर स्थित देवी मंदिर सैनिक द्वार से शुरू होगी। माँ काली का अलौकिक डोला और विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों से सजी आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगी। शोभायात्रा मानपुर से शुरू होकर पड़ोसी गांव शेखपुर से होते हुए वापस मानपुर स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
तैयारियों में जुटी आयोजन कमेटी
शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और ग्रामीण दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। शोभायात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
आयोजन कमेटी में अध्यक्ष अजित कमांडो, उपाध्यक्ष डैनी जाट मानपुर, मेला संयोजक सुमित प्लावत, मेला सह संयोजक सुधीर डॉक्टर, कोषाध्यक्ष अजय प्लावत तथा सहायक एवं सलाहकार अशोक लाइनमैन, आशीष प्लावत, मोहित चौधरी और प्रवीन प्लावत शामिल हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर माँ महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










