Home » मनोरंजन » नवरात्रि के पहले दिन सपा का शक्ति प्रदर्शन, छतारी में 10 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली से दिखाई ताकत

नवरात्रि के पहले दिन सपा का शक्ति प्रदर्शन, छतारी में 10 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली से दिखाई ताकत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 11 / अक्टूबर / 2026 :   शारदीय नवरात्रि के पहले दिन समाजवादी पार्टी ने छतारी क्षेत्र में साइकिल रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

रविवार को आयोजित करीब 10 किलोमीटर लंबी रैली में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता साइकिल लेकर सड़कों पर उतरे। पार्टी के लाल-हरे झंडों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

साइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिन्टू चौधरी और डिबाई के हरीश लोधी ने संयुक्त रूप से किया। रैली गांव नगलिया सिद्धगढ़ी से शुरू हुई और बहलोलपुर तथा बुढ़ासी गांवों से गुजरते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

रैली के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बघेल और शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश बघेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment