Home » बुलंदशहर » मां काली की तस्वीर के साथ नागोरी चाय का ऑफर वायरल, धार्मिक आस्था के नाम पर मार्केटिंग पर उठे सवाल

मां काली की तस्वीर के साथ नागोरी चाय का ऑफर वायरल, धार्मिक आस्था के नाम पर मार्केटिंग पर उठे सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 11 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर  नगर में नागोरी चाय की फ्रैंचाइजी से जुड़ा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में मां काली की तस्वीर के साथ ‘दस चाय के साथ एक चाय फ्री’ का ऑफर दिया गया है।

विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कई लोग इसे व्यावसायिक प्रचार में धार्मिक आस्था के इस्तेमाल का मामला बता रहे हैं।

वायरल पोस्टर में ‘मां काली की कृपा से दस चाय के साथ एक चाय फ्री’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए देवी-देवताओं की तस्वीरों और धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल उचित है।

आलोचकों का कहना है कि चाय की बिक्री और फ्रैंचाइजी का कारोबार व्यावसायिक गतिविधियां हैं, ऐसे में धार्मिक आस्था को प्रचार से जोड़ने पर संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।

मामले को लेकर जब एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि किसी देवी-देवता की तस्वीर लगाकर बिक्री बढ़ाने या प्रचार करने का तरीका गलत है। उन्होंने बताया कि नागोरी चाय से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

फिलहाल वायरल पोस्टर को लेकर चर्चा जारी है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment