Home » उत्तर प्रदेश » भू-विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

भू-विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 20 / जून / 2026 :  गोरखपुर शहर के दिलेजाकपुर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। विवाद से परेशान एक परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, मकान संख्या 0-121 से संबंधित सहन (आंगन) की जमीन को लेकर पड़ोसी पक्ष के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले को लेकर पहले भी नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी संबंधित लेखपाल और स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत किए जाने के बाद विपक्षी पक्ष नाराज हो गया और लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। परिवार का कहना है कि उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होने पर कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment