Home » बुलंदशहर » खुर्जा सिटी रोटरी क्लब के रजत जयंती वर्ष का भव्य समापन, नए अध्यक्ष को सौंपी जिम्मेदारी

खुर्जा सिटी रोटरी क्लब के रजत जयंती वर्ष का भव्य समापन, नए अध्यक्ष को सौंपी जिम्मेदारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 2 / जुलाई / 2026 :  रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के रजत जयंती वर्ष का समापन समारोह अतिथि भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। क्लब अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने वर्षभर विभिन्न सेवा परियोजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों एवं इनर व्हील (ऐन) परिवार का आभार व्यक्त किया।

क्लब सचिव रोहित अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब ने नगर हित में तीन प्रमुख जनोपयोगी परियोजनाएं समर्पित कीं। इसके अलावा 100 से अधिक सेवा एवं जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किए गए, जिनमें सार्वजनिक छवि और सदस्य सहभागिता से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल रहे।

कोषाध्यक्ष दीपांशु अग्रवाल ने वर्षभर आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विशेष रूप से उन 20 सदस्यों की सराहना की, जिन्होंने तीन प्रमुख सार्वजनिक परियोजनाओं और रजत जयंती समारोह के लिए लगभग 15 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (गाजियाबाद) ने रोटरी इंटरनेशनल की जनसेवा गतिविधियों और CSR के माध्यम से समाजहित के कार्यों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए विशेष रूप से मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर वर्षभर विभिन्न परियोजनाओं का नेतृत्व करने वाले चेयरमैन और सिल्वर जुबली समारोह में योगदान देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद आयोजित टैलेंट नाइट में रोटेरियन, इनर व्हील सदस्यों और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के लिए विनोद आहूजा को अध्यक्ष पद का कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। वहीं हिमांशु अग्रवाल को सचिव तथा रोहित सिंघल को कोषाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के संयोजक प्रियांशु बंसल, वृंदा बंसल, अवनेश बंसल, गीता बंसल, राकेश वर्मा, निधि वर्मा, लोकेश वाधवा और ज्योति वाधवा रहे। संचालन तनुजा चौधरी एवं अनिल बाथला ने किया। समारोह की सफलता में राजीव बंसल, प्रवीण मित्तल, प्रवीण शर्मा, मनीष बंसल, राजीव गोयल, सुनील गुप्ता, भूपेंद्र चौधरी और आकाश जैन सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This