Home » उत्तर प्रदेश » तहसील से लेकर डीएम तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय; पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी

तहसील से लेकर डीएम तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय; पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

के आर जे न्यूज़, गोरखपुर

 

कैंपियरगंज : 11 / जुलाई / 2026 :  कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मखनहा निवासी एक किसान ने राजस्व विभाग पर लापरवाही और न्याय में देरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है। किसान का कहना है कि तहसील दिवस, थाना दिवस और जिलाधिकारी कार्यालय सहित कई स्तरों पर शिकायत करने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पीड़ित राम केवल पुत्र स्वर्गीय किशन के अनुसार, उनकी आराजी संख्या 1310, रकबा 0.378 हेक्टेयर, स्थित ग्राम मखनहा के सीमांकन (पत्थर नस्व) के लिए उपजिलाधिकारी न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत वाद दायर किया गया था। मामले में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश की कार्रवाई की गई, जिसके बाद न्यायालय ने 29 जून 2024 को पक्की पैमाइश कर सीमांकन कराने का आदेश दिया।

राम केवल का आरोप है कि सीमांकन के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने पत्थर लगाने का विरोध किया और न्यायालय के आदेश को निरस्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, न्यायालय ने उनकी आपत्ति खारिज कर पत्रावली दफ्तर दाखिल कर दी। इसके बावजूद आज तक जमीन पर सीमांकन के पत्थर नहीं लगाए जा सके।

किसान का आरोप है कि संबंधित राजस्व कर्मियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण उसे लगातार तारीखें मिल रही हैं, लेकिन आदेश का पालन नहीं कराया जा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 11 जुलाई 2026 को विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।

पीड़ित ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेगा।

हालांकि, इस मामले में राजस्व विभाग अथवा प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment