Home » उत्तर प्रदेश » बारिश में जलभराव की शिकायतों के लिए नगर निगम ने शुरू किया 24 घंटे का कंट्रोल रूम

बारिश में जलभराव की शिकायतों के लिए नगर निगम ने शुरू किया 24 घंटे का कंट्रोल रूम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

के आर जे न्यूज़, गोरखपुर

 

अयोध्या : 11 / जुलाई / 2026 :  मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम ने 24 घंटे संचालित होने वाला विशेष कंट्रोल रूम शुरू किया है। शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने इसका शुभारंभ किया।

महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम में शहर को जलभराव से मुक्त रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जोनों में विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम तीन शिफ्टों में लगातार संचालित होगा। प्रत्येक शिफ्ट में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि नागरिकों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने बताया कि लोग 1533 और 1800-313-1277 पर कॉल कर जलभराव संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे के अनुसार, शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित जोन की टीम को मौके पर भेजा जाएगा और निर्धारित समयसीमा के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, वरिष्ठ पार्षद बृजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्या’, सुनील यादव, जगत नारायण यादव, सहायक अभियंता (निर्माण) राजपति यादव सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment