फैंटम ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर  : 16 / जुलाई / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी इलाके में फैंटम ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। घटना तड़के करीब तीन बजे नहर पटरी के पास हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई है, जो आगरा जनपद के इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव संगेचा का निवासी था और वर्ष 2025 बैच का सिपाही था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment