गाजियाबाद : 22 / जुलाई / 2026 : कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद इकाई की युवा टीम की महत्वपूर्ण बैठक वैशाली स्थित जिला इकाई कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता गौरव सेनानी ज्ञान सिंह एवं युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान युवाओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ नागरिक एवं नैतिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की शक्ति और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों, देश की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा तथा संविधान के आदर्शों के पालन को लेकर युवाओं से गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।
बैठक में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से अनुशासन, देशभक्ति, सत्यनिष्ठा और उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इसके साथ ही युवाओं में बड़ों के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में 25 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं के लिए संविधान एवं मौलिक कर्तव्यों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर गौरव सेनानी चंदन सिंह, गणेश दत्त, प्रेम ठाकुर, ओम शर्मा, अजय वर्मा, प्रणव बोहरा, प्रियांशु कुमार, रोहन अहिरवार, अंकित, निलेश, हिमांशु सहित संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












