Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में कारगिल चौक के निर्माण का शिलान्यास, शहीदों की स्मृति को समर्पित होगा प्रतीक चिन्ह

गाजियाबाद में कारगिल चौक के निर्माण का शिलान्यास, शहीदों की स्मृति को समर्पित होगा प्रतीक चिन्ह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 27 / जुलाई / 2026 :  वैशाली सेक्टर-6 स्थित कारगिल चौक पर प्रस्तावित शहीद स्मारक एवं सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद नरेश भाटी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। प्रस्तावित चौक पर हेलमेट से ढकी उल्टी राइफल और छतरी का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाएगा, जो कारगिल युद्ध के वीर शहीदों की याद को समर्पित होगा।

इस अवसर पर नरेश भाटी ने कहा कि कारगिल चौक का निर्माण युवाओं को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें कारगिल के शहीदों की स्मृति में बनने वाले इस प्रतीक चिन्ह के शिलान्यास का अवसर मिला।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जवानों ने अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को याद रखना और उनसे प्रेरणा लेना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने कहा कि कारगिल चौक युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम में अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, वसुंधरा के संस्थापक अभिनव ने चौक के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान गौरव सेनानी चंदन सिंह, गणेश दत्त, डीके दास, राजेंद्र त्रिपाठी, भुवनेश्वर पांडे, पुष्कर भिस्ट, अजय सिंह, सहदेव तोमर, भीम सिंह, बंसीधर गोरेला, प्रीति सिंह सहित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment