Home » बुलंदशहर » ककोड़ पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा

ककोड़ पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 27 / जुलाई / 2026 :   कोतवाली ककोड़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश कुमार तथा कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह और पंकज सिंह धनोरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यक्ति को रोककर उसके थैले की तलाशी ली, जिसमें इंडिया देसी मार्का शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान चंद्रपाल सैनी पुत्र बड़े सिंह सैनी, निवासी मोहल्ला मालियान, कस्बा ककोड़ के रूप में हुई।

कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This