Home » नई दिल्ली » केशव चंद्र ने खान मंत्रालय के सचिव का संभाला कार्यभार, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

केशव चंद्र ने खान मंत्रालय के सचिव का संभाला कार्यभार, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 27 / जुलाई / 2026 :  1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने आज खान मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों ने उन्हें खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं संचालन तथा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान केशव चंद्र ने खनिज क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए मंत्रालय की प्रमुख पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन और सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment