Home » नई दिल्ली » भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक, राजा मुथुपंडी ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक, राजा मुथुपंडी ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 27 / जुलाई / 2026 :  ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से देश में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजा मुथुपंडी को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारोत्तोलन में भारत के लिए यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुथुपंडी की सफलता से हर भारतीय प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

पीएम मोदी ने राजा मुथुपंडी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके आगामी प्रयासों और प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुथुपंडी भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment