Home » उत्तर प्रदेश » कारगिल विजय दिवस पर बस्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

कारगिल विजय दिवस पर बस्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती  : 27 / जुलाई / 2026 :  कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (NAY) के तत्वावधान में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक, बस्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिला संयोजक शास्वत श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान केवल एक व्यक्ति की सहायता नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बस्ती के अनेक सम्मानित नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से संगीता यादव, रूपेश त्रिपाठी, गुरनाम सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, भावेष पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, कपीन्द्र मिश्र एवं शास्वत श्रीवास्तव सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।

सभी रक्तदाताओं ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (NAY) ने सभी रक्तदाताओं, बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment