Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में फूलन देवी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम, निषाद समाज ने एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का लिया संकल्प

गोरखपुर में फूलन देवी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम, निषाद समाज ने एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 27 / जुलाई / 2026 :  वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर गोरखपुर के रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिकतौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण निषाद के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम दत्त निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर निषाद समाज की राजधानी रामगढ़ के नाम से जाना जाता है और यहीं से समाज की पहचान जुड़ी है। उन्होंने फूलन देवी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि यदि समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा तो उसकी दशा भी स्वतः बेहतर होगी।

विशिष्ट अतिथि रघुराई निषाद ने कहा कि फूलन देवी का सम्मान देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर किया जाता है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि निषाद समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज को किसी के पीछे चलने के बजाय खुद नेतृत्व की दिशा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एकजुटता और संघर्ष से ही समाज को उसका अधिकार और सम्मान मिल सकता है।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश निषाद ने किया। इस अवसर पर कमलेश निषाद, केदार निषाद, पूर्व पंचायत सदस्य महेंद्र निषाद, राजू निषाद, बालमुकुंद निषाद, गुंजा निषाद, सूरज निषाद, आल्हा निषाद, हरिगोविंद निषाद, मोहित निषाद, रामभोग निषाद, विनोद निषाद, इंदल निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment