Home » नैनीताल » कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल में शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान और किया गया वृक्षारोपण

कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल में शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान और किया गया वृक्षारोपण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नैनीताल : 27 / जुलाई / 2026 :  कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा विंग नैनीताल की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

युवा अध्यक्ष सुमित जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले जनपद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। उपस्थित युवाओं और सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक मोहन जोशी और गोपाल दत्त भट्ट सहित वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लोकेश रावत, गोविंद जोशी, विनोद पांडे, हरीश शर्मा, विवेक रावत, शुभम थापा, किशन रावत, प्रियांशु जोशी, लक्ष्मण थापा, अंकित भंडारी, राजेश बिष्ट और मदन पंचपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिकों के सम्मान, राष्ट्रसेवा और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment