Home » बुलंदशहर » दलपतपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

दलपतपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 8 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर  विधानसभा क्षेत्र के गांव दलपतपुर में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने गांव पहुंचकर जलभराव की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए।

पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत और बीडीओ समेत अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जलभराव से प्रभावित मार्ग का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली। अधिकारियों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मोहित चौहान ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिकारियों के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment