Home » बुलंदशहर » सरकारी रास्ते पर गेट लगाने को लेकर विवाद, बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला; चार के खिलाफ मुकदमा

सरकारी रास्ते पर गेट लगाने को लेकर विवाद, बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला; चार के खिलाफ मुकदमा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के ग्राम सुतारी में सरकारी रास्ते पर गेट लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 65 वर्षीय शौकत पुत्र अयूब ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और दबंगई का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, उसके घर आने-जाने के लिए सरकारी रास्ता है, जिस पर विधायक निधि से इंटरलॉकिंग भी कराई गई है। शौकत का आरोप है कि वह अपने घर के सामने गेट लगाना चाहता था, लेकिन गांव के हारून, सुखा सिंह, ननवा सिंह और इंतजार ने उसे गेट लगाने से रोक दिया।

पीड़ित का आरोप है कि 2 जुलाई 2026 को गेट लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट की। घटना की सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में समद पुत्र सरवर के सिर में चोट लगने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण कराया।

पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment