बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2026 : चोला क्षेत्र के ग्राम नेथला हसनपुर स्थित एसबी हाई स्कूल के आसपास बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। विद्यालय के बाहर ही नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में भी घुटनों तक पानी भरने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश सिंह ने बताया कि पूरे गांव का पानी विद्यालय की ओर आ जाता है। पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी स्कूल के आसपास जलभराव हो जाता है। अधिक जलभराव की स्थिति में विद्यालय को कई दिनों तक बंद रखना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
प्रधानाचार्य के अनुसार वर्तमान में विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर और परिसर के अंदर तक पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण स्कूल में आने-जाने में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









