Home » बुलंदशहर » 2027 की तैयारी में जुटी सपा, हरेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

2027 की तैयारी में जुटी सपा, हरेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 8 / अगस्त / 2026 :  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता संजीव तोमर ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद हरेन्द्र चौधरी और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सपा नेता संजीव तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट रही है और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment