Home » बुलंदशहर » कर्ज चुकाने से बचने के लिए घर में ही रची चोरी की साजिश, युवक गिरफ्तार

कर्ज चुकाने से बचने के लिए घर में ही रची चोरी की साजिश, युवक गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/अरनिया : 8 / अगस्त / 2026 :  थाना अरनिया क्षेत्र के गांव सूरतपुर खुर्द में घर में कूमल लगाकर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद घर के ही सदस्य शिवम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसके द्वारा ही चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार 4 और 5 अगस्त की रात सूरतपुर खुर्द स्थित एक मकान में कूमल लगाकर चोरी की सूचना मिली थी। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में तहरीर देकर घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की शिकायत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घर के ही सदस्य शिवम पर शक हुआ। पूछताछ में शिवम के संलिप्त होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर करीब एक लाख रुपये का कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। कथित तौर पर किसी की सलाह के बाद उसने घर में चोरी की योजना बनाई, ताकि चोरी की घटना दिखाकर कर्ज की देनदारी से बच सके।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में चोरी किए गए सामान और अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment