सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 31 / अगस्त / 2026 : शाहपुर पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोटर पंप बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 25/26 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने शाहपुर क्षेत्र में एक घर के बेसमेंट से पानी का मोटर पंप चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार गौड निवासी विछिया आदर्श नगर अकोलवा, थाना शाहपुर और अमन निवासी बांसपार बैजौली, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोटर पंप बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल विजय शंकर पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










