Home » बुलंदशहर » पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हरिद्वार में बाबा रामदेव से की मुलाकात, वायरल वीडियो पर समर्थकों ने जताई आपत्ति

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हरिद्वार में बाबा रामदेव से की मुलाकात, वायरल वीडियो पर समर्थकों ने जताई आपत्ति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 4 / सितम्बर / 2026 :  शिकारपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने हरिद्वार पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक एवं समसामयिक विषयों को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया।

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और अर्चना पंडा से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक के समर्थकों का दावा है कि वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है और इसे वर्तमान घटनाक्रम से जोड़कर गलत संदर्भ में प्रसारित किया जा रहा है।

समर्थकों का आरोप है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर पूर्व विधायक की राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए लोगों से बिना पुष्टि किसी भी वीडियो या दावे पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

समर्थकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित करने से बचना चाहिए। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment