बुलंदशहर : 4 / सितम्बर / 2026 : चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में जियो कंपनी के टावर से लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब सवा महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव प्रानगढ़, थाना सिकंदराबाद निवासी धर्मेंद्र पुत्र दीपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जियो कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। निठारी गांव में कंपनी का एक टावर लगा हुआ है। आरोप है कि 22 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने टावर साइट में घुसकर वहां रखा काफी कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। अब घटना के करीब सवा महीने बाद चोला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









