शिकारपुर : 9 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापारियों ने बताया कि पहासू अड्डे पर व्यवस्था सही नहीं होने के कारण बड़े वाहन बाजार की ओर प्रवेश कर जाते हैं। इससे बड़ा बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। जाम के कारण व्यापारियों के साथ-साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

प्रतिनिधिमंडल ने जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए पहासू अड्डे पर एक पुलिसकर्मी की स्थायी ड्यूटी लगाने की मांग की। व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अगले सप्ताह से पहासू अड्डे पर एक पुलिसकर्मी की स्थायी ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अरविन्द रावत, गौरव मित्तल, मुदित मित्तल, सुनील सैनी, रोहित वर्मा, मनोज सिंघल, कपिल शर्मा समेत व्यापारी सुरक्षा फोरम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










