Home » बुलंदशहर » बीआईएस क्लब की गतिविधि में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

बीआईएस क्लब की गतिविधि में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 9 / सितम्बर / 2026 :  आरएसएस इंटर कॉलेज आंचरु कला में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) क्लब के तत्वावधान में ‘स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की भूमिका’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कृष्ण चन्द्र राय रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रवीर पुंडीर के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन बीआईएस रिसोर्स पर्सन एवं मेंटर तथा जीव विज्ञान प्रवक्ता अतुल तिवारी ने किया।

इस दौरान आयोजित विषय आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 12 की अर्शी ने प्रथम, अंशिका सिंह ने द्वितीय और कक्षा 11 के अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9-ए की छात्रा गार्गी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः 1500, 1000, 750 और 250 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण चन्द्र राय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं मानकीकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment