Home » देहरादून » को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

देहरादून : 10 / सितम्बर / 2026 :  उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये का गबन करने वाले अभियुक्त को आखिरकार दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.पुलिस जांच-पड़ताल के अनुसार अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए खाता धारकों के लाखों रुपये की धनराशि का गबन किया जाना इन्वेस्टइगेशन में पाया गया हैं..इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को 09 सितंबर 2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्यवाही जारी हैं।


ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार 24मई 2026 को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई. वादी के तहरीर अनुसार उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment