Home » बुलंदशहर » अपना दल (एस) की मासिक बैठक आयोजित: घर-घर झंडा लगाने और बूथ मजबूती का लिया संकल्प

अपना दल (एस) की मासिक बैठक आयोजित: घर-घर झंडा लगाने और बूथ मजबूती का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 10 / सितम्बर / 2026 :   70 विधानसभा क्षेत्र खुर्जा के धाकर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर ‘अपना दल (एस)’ की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामसिंह ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व संजय कुमार ने निभाया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सचिव ठाकुर अमरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल (एस) का कारवां प्रदेश भर में तेजी से बढ़ रहा है।

पार्टी लगातार गरीब, मजदूर, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, जिससे समाज का हर तबका पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

घर-घर झंडा अभियान और बूथ कमेटियों पर चर्चा बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में ‘घर-घर झंडा लगाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इसके अलावा, जिन बूथ कमेटियों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, उन्हें शीघ्र ही लेटर जारी कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रेमपाल नेताजी, अवधेश प्रसाद, गीता रानी, सोनू कुमार, सचिन कुमार, रोहतास (आजमाबाद), टूकी सिंह (मदोरा), रजनी (भीमनगर), सत्वी (भीमनगर), सामंत (मदोरा), सुनील, अजय, कुन्दन (तोलियावार), और अजय (भोगपुर) सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment