Home » उत्तर प्रदेश » पटाखा गोदाम का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण , सुरक्षा मानकों के पालन और सुरक्षित परिवहन को लेकर दिए सख्त निर्देश

पटाखा गोदाम का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण , सुरक्षा मानकों के पालन और सुरक्षित परिवहन को लेकर दिए सख्त निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 11 / सितम्बर / 2026 :   आगामी दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए पटाखों के सुरक्षित भंडारण, परिवहन और बिक्री की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गुमानापुर स्थित मैसर्स प्रदीप जनरल स्टोर पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में अग्निशमन उपकरण, फायर हाइड्रेंट, पानी की टंकी, प्रेशर पंप सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पटाखों की पैकिंग पर अंकित निर्माण तिथि और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की गई। गोदाम संचालक से आपात स्थिति में बचाव की तैयारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली गई।

संचालक ने बताया कि गोदाम निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित है और यहां करीब 1.25 लाख किलोग्राम पटाखों के भंडारण का लाइसेंस है। परिसर में कुल 30 स्टोर रूम/मैगजीन हैं, जहां से लाइसेंसधारी रिटेलर और सेमी-होलसेलर को पटाखों की आपूर्ति की जाती है।

जिलाधिकारी ने सभी अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने और कर्मचारियों को नियमित रूप से आपातकालीन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों का परिवहन भी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार ही किया जाए और बिक्री केवल लाइसेंसधारी व्यक्तियों को की जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण, निर्माण या बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में पटाखों के भंडारण और कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी रखेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This