Home » हरिद्वार » उत्पीड़न और धमकियों से परेशान महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु , डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

उत्पीड़न और धमकियों से परेशान महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु , डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हरिद्वार : 10 / सितम्बर / 2026 :  पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के तीन युवकों पर गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने, सोशल मीडिया पर छवि खराब करने तथा सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अपने दो बच्चों सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने की गुहार लगाई है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीड़ित महिला शबनम ने आरोप लगाया कि गांव का महबूब पुत्र अहमद अली, जो स्वयं को यूट्यूबर बताता है, अपने साथी अहसान और जावेद के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।

शबनम ने बताया कि उनके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून स्थित जन कल्याण समिति के माध्यम से पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का कहना है कि लगातार हो रहे कथित उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने बच्चों के साथ भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। पुलिस से न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति से गुहार लगाई है।

शबनम ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी यदि पुलिस उन्हें न्याय दिलाने में असमर्थ रहती है तो उन्हें अपने बच्चों सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान जन कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment