Home » गाजियाबाद » सेवा संकल्प से जन-जन जुड़ेगा विकसित भारत के संकल्प से

सेवा संकल्प से जन-जन जुड़ेगा विकसित भारत के संकल्प से

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 10 / सितम्बर / 2026 :  दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को रक्तदान और दिव्यांगजन शिविर से होगी। इसी दिन शाम सात बजे जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालयों में चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा जा सके।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा और सुशासन सेवा संवाद जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर पूरा करने की तैयारियों पर चर्चा की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment