गाजियाबाद : 10 / सितम्बर / 2026 : कनावनी गांव में किसानों की मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को लगातार 28वें दिन भी जारी रहा। करीब चार सप्ताह से किसान शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद अवॉर्ड तैयार नहीं किया गया है। अब उनकी प्रमुख मांग है कि राजस्व अभिलेखों और खतौनियों में किसानों के नाम पुनः दर्ज किए जाएं।

किसानों के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। उनका दावा है कि तय अवधि में अवॉर्ड तैयार नहीं होने की स्थिति में प्राधिकरण के अधिकार समाप्त हो चुके हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम बहाल होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे और किसानों की मांगों के समर्थन में एकजुटता जताई। बागपत से प्रताप सिंह और दौसा से सतवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया।
धरने पर मथन सिंह नागर, श्रीचंद नागर, राजेंद्र सिंह नागर, रणवीर बैसला, धनेश्वर शर्मा, करण सिंह नागर, गजेंद्र सिंह नागर, दीपचंद नागर, विनोद नागर, सतीश नागर, परवीन नागर और अशोक कसाना समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










