Home » बुलंदशहर » गड्ढों में तब्दील सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

गड्ढों में तब्दील सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 12 / सितम्बर / 2026 :   चोला  क्षेत्र के ग्राम गांगरौल के पास तिराहे पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाई गई सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग खुर्जा को जोड़ता है और करीब 30 से 40 गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन इसी रास्ते से होता है। वहीं छात्र-छात्राओं को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment