Home » बुलंदशहर » डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

शिकारपुर : 12 / सितम्बर / 2026 :    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित रानी वाले चौराहे के निकट अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यमंत्री एवं शिकारपुर के पूर्व विधायक अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र कुश शर्मा और अन्य परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के निष्ठावान नेता और बुलंदशहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों में शामिल रहे। उन्होंने विधायक और मंत्री के रूप में पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ जनता और प्रदेश की सेवा की। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

बृजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, बुलंदशहर विधायक प्रदीप चौधरी, डिबाई विधायक चन्द्रपाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, कुलदीप शर्मा, कपिल आर्य, राहुल चौधरी समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment