Home » बुलंदशहर » एआई से एडिटेड फर्जी फोटो वायरल करने का आरोप, पत्रकार ने दी शिकायत

एआई से एडिटेड फर्जी फोटो वायरल करने का आरोप, पत्रकार ने दी शिकायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / सितम्बर / 2026 :   सोशल मीडिया पर पत्रकार रीशू कुमार की एक महिला के साथ कथित तस्वीर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। पत्रकार ने फोटो को पूरी तरह फर्जी और एआई तकनीक से एडिटेड बताते हुए अपनी छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है।

रीशू कुमार के अनुसार, वायरल तस्वीर में दिखाई गई महिला को वह न तो जानते हैं और न ही उन्होंने कभी उनके साथ फोटो खिंचवाई है। उनका आरोप है कि किसी असामाजिक तत्व ने एआई एवं एडिटिंग टूल्स का दुरुपयोग कर फर्जी तस्वीर तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रारंभिक तौर पर फोटो के एडिटेड अथवा एआई तकनीक से तैयार किए जाने की संभावना जताई गई है।

अधिकारियों ने पत्रकार को आश्वस्त किया कि जांच के बाद फर्जी तस्वीर तैयार कर उसे वायरल करने में शामिल व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment