Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में एआई पर विशेष व्याख्यान आयोजित

एकेपी डिग्री कॉलेज में एआई पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / सितम्बर / 2026 :   एकेपी डिग्री कॉलेज में शनिवार को आईआईसी सेल एवं एआई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन माध्यम से “एआई एंड योर फ्यूचर करियर” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता ध्रुव अग्रवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने किया।

आईआईसी सेल प्रभारी एकता चौहान ने बताया कि व्याख्यान का उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सही उपयोग, संभावनाओं और इसके दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। मुख्य वक्ता ध्रुव अग्रवाल ने एआई की कार्यप्रणाली समझाते हुए डेटा, एल्गोरिदम, कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने एआई में रोजगार की संभावनाओं और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने कहा कि एआई का विस्तार तेजी से हर क्षेत्र में हो रहा है। इसके उपयोग से जहां नई संभावनाएं पैदा हुई हैं, वहीं कई चुनौतियां भी सामने आई हैं। इसलिए छात्राओं को एआई का सावधानी और जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग से आए मनोज कुमार ने स्किल इंडिया मिशन के तहत छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई और उनका रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment