Home » उत्तर प्रदेश » थाना समाधान दिवस में डीएम अतुल वत्स ने सुनीं जनसमस्याएं , शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में डीएम अतुल वत्स ने सुनीं जनसमस्याएं , शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

हाथरस : 12 / सितम्बर / 2026 :   थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली नगर हाथरस पहुंचकर फरियादियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर प्रभावी समाधान कर उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment