खुर्जा : 12 / सितम्बर / 2026 : विश्व हिंदू महासंघ, जिला बुलंदशहर के तत्वावधान में राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खुर्जा में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ श्री बालाजी मंदिर, सिटी स्टेशन से हुआ। रैली दाताराम चौक, ककराला, कबाड़ी बाजार, पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा होते हुए खुर्जा रोडवेज पर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली का उद्घाटन अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल एवं भाजपा नेत्री रंजना गौतम ने किया। रैली में राधा-कृष्ण, रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर बांके बिहारी एवं राधा रानी की भव्य प्रतिमा की आरती डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं आशीष यादव ने उतारी तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। वहीं वैशाली गेट पर सरिता रानी गुप्ता ने बांके बिहारी की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्र संत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया। रैली के दौरान “कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे” जैसे जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रैली का स्वागत कर जलपान एवं प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ बुलंदशहर रजनी देवी, जिला उपाध्यक्ष सागर, मुख्य अतिथि संदीप कुशवाह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, क्षेत्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार सैनी, कपिल लोधी, जयप्रकाश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम दिवाकर, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, धर्मेंद्र एडवोकेट, रेशु भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










