Home » गाजियाबाद » छह वर्षों की सामाजिक सेवा का सम्मान, मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन को मिला प्रशस्ति पत्र

छह वर्षों की सामाजिक सेवा का सम्मान, मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन को मिला प्रशस्ति पत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 गाजियाबाद : 12 / सितम्बर / 2026 :   शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों की सहायता, बुजुर्गों की मदद और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के क्षेत्र में लगातार छह वर्षों से कार्य कर रही मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद जिलाधिकारी द्वारा संस्था को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा में मदद तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में संस्था का कदम-कदम पर साथ देकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया।

पदाधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संस्था को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। संस्था भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सामाजिक क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment