Home » गाजियाबाद » लोनी में भू-माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती, 250 वर्गमीटर सरकारी भूमि कब्जामुक्त

लोनी में भू-माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती, 250 वर्गमीटर सरकारी भूमि कब्जामुक्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 14 / सितम्बर / 2026 :   लोनी तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कराया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश और संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद लोनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम लोनी चकबंदी बाहर स्थित खसरा संख्या 2118 में अभियान चलाया।

प्रशासन के अनुसार उक्त सरकारी भूमि पर कल्लू बेग द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवाया और करीब 250 वर्गमीटर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अफरोज त्यागी, लेखपाल सुजीत कुमार एवं सरित कुमार, नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संत कुमार सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लोनी तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This