Home » गाजियाबाद » नशे की रकम बनी रिश्तों में दरार की वजह, चाचा और बाबा गिरफ्तार

नशे की रकम बनी रिश्तों में दरार की वजह, चाचा और बाबा गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 14 / सितम्बर / 2026 :   नन्दग्राम थाना पुलिस ने अश्वनी उर्फ आशू की मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके चाचा राजेश और बाबा भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दांव, डंडेनुमा बल्ली का टुकड़ा और रक्तरंजित तकिये का कवर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार अश्वनी शराब का आदी था और अक्सर अपने बाबा भीम सिंह से शराब के लिए रुपये मांगता था। लगातार रुपये देने के कारण भीम सिंह पर कर्ज हो गया था। रुपये नहीं मिलने पर अश्वनी घर में विवाद करता था। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अश्वनी शराब के नशे में घर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। इस दौरान विवाद हुआ और वह धमकी देकर वहां से चला गया।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद भीम सिंह ने अपने बेटे राजेश के साथ मिलकर अश्वनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रात करीब 10 बजे दोनों ने दांव और बल्ली से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।

नन्दग्राम पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This