गाजियाबाद : 14 / सितम्बर / 2026 : नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को पुलिस टीम दौलतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान समीर उर्फ काला पुत्र साजिद, निवासी बुद्ध बाजार, पूजा कॉलोनी, ट्रोनिका सिटी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










