शिकारपुर : 14 / सितम्बर / 2026 : डिबाई हाईवे पर भगत जी होटल के पास नए और आधुनिक सुविधाओं से लैस सांवरिया रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल का उद्घाटन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए सोमवार को सांवरिया रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल का उद्घाटन रेस्टोरेंट के स्वामी रतनलाल गर्ग ने फीता काटकर किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक बैंक्वेट हॉल का उद्घाटन जनप्रतिनिधि पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी से कराए जाने की आम परंपरा रही है।
ऐसी स्थिति में अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिस जनप्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति से उद्घाटन कराया जाता है तो उसके विरोधी गुट के लोग काफी बुरा मान बैठते है रेस्टोरेंट के स्वामी ने कहा कि सांवरिया रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल खुलने से अब नगर वासियों को बेटे बेटी की शादी के लिए एक दूसरे को देखने और दिखाने सगाई व शादी की बात करने किटी पार्टी जन्मदिन पार्टी किसी चीज का सेलिब्रेशन मनाने और अन्य आयोजनों के लिए बेहतरीन जगह मिलेगी।
प्रबंधक आकाश कुमार गर्ग एवं देव गर्ग ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों को लजीज शाकाहारी व्यंजन मिलेंगे रेस्टोरेंट में एक साथ सौ लोग खाना खा सकते है साथ ही इस बैंक्वेट हॉल में उच्च स्तर की डेकोरेशन और पार्किंग की पूरी व्यवस्था है बैंक्विट हॉल के उद्घाटन से पूर्व हवन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जाने-माने अनेक महिला पुरुषों में हिस्सा लिया ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










