जहांगीराबाद : 14 / सितम्बर / 2026 : जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रौरा स्थित आरडीपीडी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में हिंदी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनू शर्मा और ऋचा शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया।

‘वर्तमान में हिंदी की प्रासंगिकता और उसका महत्व’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ध्रुव, अलिशबा, मोंटी, सोनम, उज्मा मेहंदी, मीनू शर्मा और ऋचा शर्मा ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने आधुनिक एवं डिजिटल युग में हिंदी की उपयोगिता, तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के बढ़ते प्रभाव तथा वैश्विक स्तर पर हिंदी की महत्ता पर विचार रखे। काव्य पाठ एवं सामूहिक गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
ऋचा, शिवानी, अनुष्का और मीनू शर्मा ने ‘ऐ वतन-ऐ वतन’ गीत प्रस्तुत किया। उज्मा मेहंदी और सोनम ने ‘सुबह-सुबह लेकर तेरा नाम प्रभु’ प्रार्थना प्रस्तुत की। वहीं उज्मा, अलिशबा और सोनम ने ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ की संगीतमय प्रस्तुति दी। सोनम और ऋचा शर्मा ने ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव’ का पाठ किया।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक गिरीश गर्ग, संयोजक कुलदीप गर्ग तथा निदेशक शरद अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। प्राचार्या डॉ. संतोष बंसल ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी भाषा के प्राध्यापक सतीश चंद आर्य के निर्देशन में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में दुष्यंत कुमार, अविनाश शर्मा, कपिल भारद्वाज, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, विजय शर्मा, आकाश गोयल, डॉ. लोकेश गोयल, रुखसार नाज, डॉ. रचना बंसल, शशि सिंह, डॉ. योगिता शर्मा एवं देवेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










