Home » गाजियाबाद » स्कूटी से स्कूल पहुंचे मंत्री, बच्चों के बीच बन गए शिक्षक , भूगोल की कक्षा में देश-दुनिया का ज्ञान बांटा, विद्यार्थियों से पूछा सामान्य ज्ञान

स्कूटी से स्कूल पहुंचे मंत्री, बच्चों के बीच बन गए शिक्षक , भूगोल की कक्षा में देश-दुनिया का ज्ञान बांटा, विद्यार्थियों से पूछा सामान्य ज्ञान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 14 / सितम्बर / 2026 :   प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा सोमवार को बिना किसी तामझाम के स्कूटी से करेहड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। अचानक विद्यालय पहुंचे मंत्री को अपने बीच देखकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान की जानकारी ली।

मंत्री सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम पूछे। इसके बाद उन्होंने कक्षा में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को भूगोल पढ़ाया। उन्होंने देश और दुनिया से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा कीं और पढ़ाई को रुचिकर बनाने का प्रयास किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील शर्मा से बच्चों को तकनीक और आधुनिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर बातचीत की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने भूगोल को प्राथमिकता देकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उनके सहज अंदाज और कक्षा में शिक्षक की भूमिका निभाने की पहल विद्यालय में चर्चा का विषय रही।

सुनील शर्मा पेशे से अधिवक्ता रहे हैं और उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। वह साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ समय बिताने और उन्हें पढ़ाने की उनकी पहल को बच्चों ने उत्साह के साथ लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment