Home » बुलंदशहर » विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर गुड्डू पंडित और मोहित चौहान ने व्यक्त किया गहरा शोक

विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर गुड्डू पंडित और मोहित चौहान ने व्यक्त किया गहरा शोक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 14 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी भाजपा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है इस दुखद घड़ी में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

वरिष्ठ नेता व समाज सेवी गुड्डू पंडित और उनके साथ मोहित चौहान, ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए गुड्डू पंडित ने कहा शिकारपुर के लोकप्रिय विधायक और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है।

क्षेत्र की जनता के प्रति उनका स्नेह, अपनापन और मृदुभाषी स्वभाव सदैव हमारे दिलों में याद रहेगा उन्होंने हमेशा एक सच्चे जनसेवक के रूप में समाज की सेवा की है उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस अपार दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल और यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि कैंसर की लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया था जिसके बाद से उनके समर्थकों, करीबियों और शिकारपुर की जनता में शोक व्याप्त है गुड्डू पंडित और मोहित चौहान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This