Home » बुलंदशहर » पीएम विद्यालय की जांच में देरी से शिकायतकर्ताओं में रोष

पीएम विद्यालय की जांच में देरी से शिकायतकर्ताओं में रोष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 14 / सितम्बर / 2026 :   रिवाड़ा स्थित पीएम श्री विद्यालय को लेकर अभिभावकों व ग्रामीणों ने 13 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी थी शिकायत में विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर गुटबाजी के चलते आपसी विवाद की स्थिति बनने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर असर पड़ने बच्चों के समक्ष विवाद होने एक-दूसरे पर जातिगत आधार पर आरोप लगाए जाने तथा मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित होने जैसे आरोप लगाए गए थे।

मामले में 18 अगस्त को खण्ड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर व पहासू को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त कर तीन दिन में आख्या मांगी गई दो सितम्बर को सम्बन्धित शिक्षकों को आरोप पत्र जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोप पत्र जारी होने के बावजूद जांच टीम ने अभी तक विद्यालय पहुंच कर मौके की जांच नहीं की है उनका कहना है कि जांच लंबित रहने से विद्यालय की स्थिति को लेकर अभिभावकों में असंतोष बना हुआ है ।

गुड्डन सिंह, बॉबी कुमार, रवि, हबीब खान, फजल, सलमान, और मूलचन्द ने मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है साथ ही कहा कि जांच में और देरी होने पर वे ग्रामीणों के साथ उच्च अधिकारियों के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This