Home » बुलंदशहर » तीन ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर मोटर चोरी, किसानों में मचा हड़कंप

तीन ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर मोटर चोरी, किसानों में मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 15 / सितम्बर / 2026 :   ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर में अज्ञात चोरों ने किसानों के तीन ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर मोटर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित किसानों ने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर से भी काफी तलाश की, लेकिन मोटरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

गांव वैर निवासी अनिल पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को करीब साढ़े सात बजे वह जंगल की ओर गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि ट्यूबवेलों के ताले टूटे हुए हैं। जांच करने पर गजेंद्र पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम भोंरा, कुलदीप पुत्र जगपाल निवासी वैर तथा अनिल की ट्यूबवेल से मोटर गायब मिलीं।

पीड़ितों के अनुसार घटना की सूचना उसी दिन डायल 112 पुलिस को दी गई थी। इसके बाद किसानों ने आसपास के क्षेत्रों में मोटरों की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment