Home » बुलंदशहर » नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक घायल

नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
लाठी-डंडे और पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग की सूचना, आधा दर्जन से अधिक घायल

बुलंदशहर  : 15 / सितम्बर / 2026 :   सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिशनपुर में नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर पथराव किया गया।

 

घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लगने की सूचना है, जबकि खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। विवाद की शुरुआत नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर हुई बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग तथा मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This