शिकारपुर : 15 / सितम्बर / 2026 : विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है बहुजन समाज पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित, ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

दौरे के तहत मुकेश पंडित, जैसे ही गांवों में पहुंचे वहां मौजूद भारी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों ने गगन भेदी नारे लगा कर और फूल-मालाएं पहना कर उनका भव्य अभिनंदन किया।
जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से संवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुकेश पंडित, ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करती है।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें सेवा का मौका मिलता है तो वे शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जन-जन की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल रालोद छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले मुकेश पंडित को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










